पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साइंस ओलम्पियाड में प्रथम आए आयुष, बनना चाहते हैं रिसर्चर

साइंस ओलम्पियाड में प्रथम आए आयुष, बनना चाहते हैं रिसर्चर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. दुनिया में वे भाग्यशाली लोग हैं जिनके बच्चों की सफलता के कारण उनके माता-पिता को जाना जाता है। उनमें से एक कोलार के ओनेक्स पैलेस कॉलोनी में रहने वाले आयुष बैरागी के माता-पिता हैं, जिनको लोग आयुष की कामयाबी के कारण जानते हैं।
जी हां सीनियर साइंस ओलम्पियाड 2015-16 में आयुष ने प्रथम लेबल परीक्षा में भोपाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्टेट लेबल पर आयुष ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके अपना नाम रोशन किया है। 15 साल के आयुष ने बताया कि बचपन से विज्ञान विषय में रुचि रही है। इस कारण विज्ञान से संबंधित सभी परीक्षाओं में शामिल होते हैं।
मिला स्वर्ण पदक
कक्षा आठवीं में नेशनल साइंस ओलम्पियाड में (एनएसओ) में स्वर्ण पदक आयुष ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण कई प्रमाण-पत्र अर्जित किए हैं। आयुष ने बताया कि उनको विज्ञान से संबंधित किताबें पढ़ना पसंद हैं। टीवी में सीरियल भी विज्ञान से संबंधित देखना अच्छा लगता है।
बनना है रिसर्चर
आयुष ने बताया कि रिसर्चर बन कर वह अपने देश की सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए वह जेनेटिक इंजीनयिरिंग में रिसर्च करना चाहते हैं।
खबरें और भी हैं...