भोपाल. स्पेन के पुरातात्विक विशेषज्ञों की एक टीम 16 फरवरी को भोपाल आ रही है। यह टीम रायसेन रोड पर उर्देन की पहाड़ी पर मौजूद गुफाएं देखने जाएगी। इसके अलावा रायसेन रोड की दूसरी गुफाओं सतकुंडा, खरबई महादेव पानी के अलावा कोलार रोड स्थित कठौतिया में चल रहे प्रोजेक्ट का मुआयना करेगी।
पुरातात्विक विशेषज्ञ नारायण व्यास के अनुसार उर्देन की गुफाओं की खोज वर्ष 1970 से 1973 के समय हुई, लेकिन इसकी जानकारी नहीं पहुंच सभी जगह पाई थी।
यहां मिल रहे शैल चित्र के समान स्पेन में भी मिल रहे हैं, लेकिन रंग और आकार प्रकार में काफी अंतर व साफ दिखाई देने से वहां का दल आता रहता है। कोलार स्थित कठौतिया में चल रहे प्रोजेक्ट का मुआयना करने के साथ ही वह महादेव पानी भी जाएंगे, जहां सतकुंडा, खरबई की गुफाओं का दौरा कर शैल चित्र देखेंगे।
इसके लिए प्रोजेक्ट भी तैयार किए जा रहे हैं। पुरातात्विक विशेषज्ञ के अनुसार वह स्वयं स्पेन गए थे, तब इन गुफाओं की जानकारी उन्होंने दी थी। इसके बाद एन से चर्चा भी होती रही। यही कारण है कि उन्होंने उर्देन की गुफाएं देखने की इच्छा प्रकट की और यहां आने का प्रोग्राम बनाया। स्पेन से आ रहे दल के साथ वह राजधानी के सभी क्षेत्ररे में गुफा दिखाने जाएंगे।