पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1600 करोड़ से होगी नर्मदा की सफाई, दीपों से रोशन हुई नर्मदा रिवर

1600 करोड़ से होगी नर्मदा की सफाई, दीपों से रोशन हुई नर्मदा रिवर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. नर्मदा जयंती प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई। होशंगाबाद के सेठानी घाट पर जहां सीएम शिवराज ने नर्मदा शुद्धीकरण की बात कही। वहीं, ओंकारेश्वर में नर्मदा में दीपदान किया गया। इस अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर को भी सजाया गया।
नर्मदा जयंती पर मां नर्मदा का पूजन करने होशंगाबाद के सेठानी घाट पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा शुद्धिकरण के लिए 1600 करोड़ रुपए की व्यवस्था करने का ऐलान किया। नर्मदा किनारे के शहरों में गंदे पानी को शुद्ध करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और होशंगाबाद शहर के विकास के लिए 420 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।
33 कन्याओं के पैर पखारे
घाट पर मौजूद लोगों को नर्मदा को शुद्ध रखने का संकल्प भी दिलाया। सीएम सेठानीघाट पर बने जलमंच पर पूजन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पत्नी साधनासिंह के साथ 33 कन्याओं के पैर पखारे। फिर मां नर्मदा का पूजन किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें, ओंकारेश्वर में किस तरह हुआ दीपदान...
खबरें और भी हैं...