पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी की सुरक्षा के लिए जहां ठहरनी था फोर्स, वहां निकली महिला की लाश

मोदी की सुरक्षा के लिए जहां ठहरनी था फोर्स, वहां निकली महिला की लाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. एक चौकीदार ने अपनी पत्नी की हत्या कर, उसके शव को पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के एक कमरे में रख दिया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तैयारियों को लेकर फोर्स को ठहराने की व्यवस्था थी। इन कमरों को देखने के लिए आरआई पहुंचे तो मामला सामने आया। क्यों की गई थी पत्नी की हत्या...
केंद्रीय विद्यालय के पीछे पटवारी प्रशिक्षण संस्थान है। यहां पर पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। पूनम चंद यादव यहां चौकीदार के पद पर काम करता है। बताया जाता है कि आरोपी का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। उसकी पत्नी मधु यादव पिछले कुछ समय से इंदौर स्थित त्रिवेणी नगर में रह रही थी। इनके दो पुत्र हैं जिनमें बड़ा अमन और छोटा अनमोल है।
फावड़े से कर दी हत्या
बताया जाता है कि मंगलवार को मृतिका सीहोर कोर्ट में काम से आई थी। इसके बाद वह रुपए लेने पूनम चंद के पास गई। पूनमचंद ने वेतन नहीं मिलने की बात कही। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच पूनम ने फावड़े से पत्नी की हत्या कर दी।
शंका हुई तो खुलवाया दरवाजा
इसी बीच दोपहर के समय आरआई विजय दुबे प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे। उन्हें यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए फोर्स को ठहराने की व्यवस्था करना थी। वह यहां पर कमरों का जब निरीक्षण कर रहे थे तो एक कमरे को चौकीदार खोलने में टालमटोल कर रहा था। जब शंका हुई तो दुबे ने उस कमरे को खुलवाया। इसमें चौकीदार की पत्नी का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...