पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीधी/भोपाल. भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट काटा और उसे लेकर थाने पहुंच गई। महिला की बात सुनकर पुलिस जब घर पहुंची तो वहां देवर भी फांसी पर लटका मिला। आखिर भाभी ने क्यों काटा देवर का प्राइवेट पार्ट...
चुरहट में बरहई निवासी विमलेश कोल अपने बच्चों के साथ रहती है। उसका पति कमाने के लिए बाहर रहता है। बुधवार की रात विमलेश का देवर संजू कोल उसके पास गया और गंदी नीयत से जबरदस्ती करने लगा, जिससे आक्रोश में आई विमलेश ने हसियां से उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया।
देवर फांसी पर लटक गया
चुरहट थाने पहुंची विमलेश ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उसके द्वारा देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ कर मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे हिरासत में लिया और उसके घर पहुंची जहां महिला का देवर फांसी पर लटका हुआ था। मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस अधीक्षक आविद खान घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
तीन बच्चों की मां है महिला
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.