उठ रही मांग, सड़कों के गड्ढे भरे जाएं
भेल भास्कर. भोपाल| गोविंदपुरासहित कई क्षेत्रों की सड़कों पर काफी बड़े गड्ढे होने से दो पहिया वाहन आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा स्थिति खराब सिक्यूरिटी लाइन के सामने है, जहां गड्ढा अगर दिखाई नहीं दिया तो वाहन चालक संतुलन खो देता है।
रहवासियों के अनुसार भेल नगर प्रशासन द्वारा टाउनशिप के सभी क्षेत्रों की सड़कों को सुधारा जा रहा है, लेकिन गोविंदपुरा की तरफ ध्यान नहीं हैं। जबकि इस रोड पर रायसेन रोड, चेतक ब्रिज हबीबगंज की तरफ जाने वाले ट्रैफिक का सबसे ज्यादा भार है। भेल कारखाने में काम करने वाले कई कर्मचारी अधिकारी 8 9 नंबर गेट से आना जाना इसी रोड से करते हैं। इसलिए इस सड़क के गड्ढे भरना चाहिए।