पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय ई गवर्नेंस पुरस्कार लेकर लौटे भेल अधिकारी

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार लेकर लौटे भेल अधिकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतहेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड(भेल) को गांधीनगर (गुजरात) में पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड 2014-15 से सम्मानित किया गया है। बीएचईएल भोपाल के आईटीएस विभाग के द्वारा विकसित किया गया,‘संपर्क’ पोर्टल को यह पुरस्कार ‘इनोवेटिव यूज ऑफ आईसीटी ‘की श्रेणी में प्रदान किया गया। पुरस्कार में 2 लाख रुपए, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

पुरस्कार लेकर लौटे डॉ. मुकेश अरोड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम की खासियत यह थी कि अपने तरह के खास अंदाज़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के माध्यम से दो दिवसीय 18 वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का उद्घाटन किया। साथ ही सभी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘डिजिटल भारत का सपना साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और मोबाइल’ शासन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कॉन्फ्रेंस के दौरान,गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने यह पुरस्कार, डीजे पांडियन, मुख्य सचिव, गुजरात सरकार, आलोक रावत, सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार, आरएस शर्मा, सचिव, भारत इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार और आर चंद्रशेखर प्रेसिडेंट नैसकॉम मौजूद थे। यह पुरस्कार राजीव गर्ग, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर(सीएस और आईटी), डॉ. मुकेश अरोड़ा, एनपी सनोदिआ, विवेक पाठक और रजनीश राय ने ग्रहण किया। गत 3 वर्षों में बीएचईएल भोपाल को दूसरी बार यह राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

सभीने सराहा

डॉ.अरोड़ा के अनुसार यह पोर्टल भेल के रिटायर्ड कर्मचारियों उनसे संबन्धित विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन के साथ एकीकृत तरीके से उपलब्ध कराता है। हाल ही में कर्मचारियों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी तैयार हुई है, जिससे कर्मचारियों को विभिन्न सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध कराई गई हैं। इसे कर्मचारियों द्वारा अत्यधिक सराहा गया है।

गांधीनगर गुजरात में पुरस्कार लेते हुए भेल भोपाल के अिधकारीगण