पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुद बनाए कैरेक्टर

खुद बनाए कैरेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खासबात यह है कि प्रतियोगिताओं में जिन पांच बच्चों का चयन हुआ है, उनमें भोपाल के अनिमेष निगम की उम्र सबसे कम है। वे अभी केवल 6 वर्ष के हैं और उन्होंने अपनी कहानी पर बन रही फिल्म के लिए खुद ही कैरेक्टर ड्रॉ किए हैं। उन्होंने रंग भरने से लेकर सभी तकनीकी पहलुओं पर भी खुद ही काम किया है। अनिमेेष गेरोनिमो स्टिल्टन की मशहूर चिल्ड्रेन बुक सीरीज पढ़ते हैं, फिनीज एंड फर्ब उनके पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर हैं।

सीखेएनिमेशन के गुर

इनपांचों बच्चों को त्रिवेंद्रम में वर्कशाॉप आयोिजत कर डिज्नी और टून्स एनिमेशन ने फिल्म की बारीकी के बारे में समझाया। यहीं पर फिल्म की तैयारियां पूरी की गईं। उन्हें मशहूर अंतरराष्ट्रीय एनिमेटर और स्क्रीन राइटर प्रोसेनजित गांगुली ने ट्रेनिंग दी थी। इस पूरे कार्यक्रम में भाेपाल के अनिमेेष अपनी कम उम्र के कारण काफी चर्चा में रहे।

2015में होगी रिलीज

यहएिनमेशन फिल्म करीब-करीब तैयार हो चुकी है। अब इस फिल्म पर अंतिम चरण में काम चल रहा है। इस फिल्म का फरवरी 2015 में भव्य प्रीमियर किया जाएगा। इससे अिमनेेष काफी खुश नजर रहे हैं। अनिमेेष के माता-पिता भी अपने बच्चे की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

क्या है कहानी

अनिमेष की कहानी \\\"टिन एंड हिज बुक्स\\\' एक ऐसे बच्चे टिन के बारे में है, जो पढ़ने में तो बहुत अच्छा है, लेकिन अपनी किताबों को ढंग से नहीं रखता है। ऐसे में एक दिन किताबें उसे सबक सिखाने का प्लान बनाती हैं। इसमें कुछ किताबें योजना के तहत आपस में अपना पेज नंबर बदल लेती हैं। इस कारण वह पढ़ाई नहीं कर पाता है और उसे सबक मिलता है कि किताबों को ठीक से रखना कितना जरूरी है।

पेज 1 का शेष