संतनगर में निकला बालाजी सरकार का झंडा
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल|संतनगर मेंबालाजी सरकार का झंडा निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। उपनगर में जगत जननी जनकल्याण सेवा समिति ने बालाजी सरकार का झंडा निकाला। संतनगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बालाजी सरकार का झंडा शोभायात्रा के रूप में निकाला गया। जिसमें समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू ठाकुर, विभाग संयोजक सुरेश सेन, संयोजक कमल सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, मंडल महामंत्री बसंत कुमार, मंडल के प्रदेश प्रभारी दिलीप लुधानी, प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम रायकवार, मंडल महामंत्री दिनेश मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष बबलू पाल, महिला मंडल अध्यक्ष गंगा बाई, जगत जननी जन कल्याण सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी एवं अनेक भक्तगण उपस्थित थे।