पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैरागढ़ कला में 23 लाख के संपवेल टैंक का हुआ शुभारंभ

बैरागढ़ कला में 23 लाख के संपवेल टैंक का हुआ शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल

बैरागढ़ कलां गांव में 23 लाख की लागत से सपवेल टैंक का निर्माण हुआ है, जिसका शुभारंभ बीते दिनों विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया। यह टैंक बैरागढ़ कलां आसपास के रहवासियों की सुविधा के लिए बनाया गया है। विधायक शर्मा ने गांव में सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का वादा किया है।

अध्यक्षता वार्ड के पार्षद कृष्णमोहन सोनी ने की। नव निर्मित सप टैंक में 75 हजार गैलन पानी के स्टॉरेज की क्षमता है। साथ ही यहां पाईप लाईन बिछाने का कार्य एवं नलकूप खनन सबमर्सीबल पप का कार्य भी किया गया है। विधायक श्री शर्मा ने कहा कि गांव में िवकास के कई प्रस्ताव शासन को भेजे हैं, जिनपर जल्द मंजूरी मिलेगी। वार्ड पार्षद कृष्णमोहन सोनी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जो भी वायदे किए थे वे सब पूरे किए हैं क्षेत्र में पानी की बड़ी समस्या थी उसे भी उन्होंने हल करा दिया है। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, भगवत विश्वकर्मा, सोनू यादव, ईश्वरी नाथानी सहित कई लोग मौजूद थे।

सपवेल टैंक के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथिगण