पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीस साल से नहीं मिलीं बुनियादी सुविधाएं

बीस साल से नहीं मिलीं बुनियादी सुविधाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर.भोपाल

पटरीपार स्थित पूजाश्री नगर काॅलोनी करीब बीस साल से नगर निगम भोपाल में शामिल होने के लिए प्रतीक्षारत है, लेकिन नहीं की गई। इस कारण काॅलोनी में ननि द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का भी अभाव बना रहता है। यहां तक काॅलोनी के अंदर एक भी सड़क पक्की या बेहतर स्थिति में नही है। लोग पाॅश काॅलोनी में रहकर भी कच्ची सड़कों से परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही सीवेज, गंदगी के कारण लोग त्रस्त हैं।

रेलवे फाटक के उस पार सीटीओ क्षेत्र की पूजाश्री नगर काॅलोनी वैसे तो उच्च वर्ग के लोगों की काॅलोनी है, लेकिन निगम प्रशासन की अनदेखी के कारण काॅलोनीवासी मूलभूत आवश्यकताओं से ही वंचित हैं। इसका कारण है कि करीब बीस साल बाद भी काॅलोनी नगर निगम में शामिल नही हो सकी है। काॅलोनी में पक्की सड़केें है और ही सीवेज स्टीट लाइटें है। काॅलोनी के अंदर एक भी सड़क पक्की या व्यवस्थित नहीं है। लोगों का आरोप है कि ननि में काॅलोनी हस्तांतरित नहीं होने से निगम प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं यहां नहीं मिलती हैं। काॅलोनी के लोग कई वर्षों से काॅलोनी को नगर निगम में शामिल करने के प्रयास भी कर रह हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल रहा।

क्या कहते हैं लोग

^काॅलोनी में विकास कार्य नहीं होते हैं, क्योंकि अभी तक यह नगर निगम में शामिल नहीं हो पाई है, जिसका खामियाजा यहां के निवासी भुगत रहे हैं। प्रयास भी किए, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। अशोकमीणा, पूजाश्रीनगर

^पूजाश्री कॉलोनी के अंदर एक भी सड़क पक्की नहीं है। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर बरसात में तो बहुत समस्या होती है। यदि नगर निगम में शामिल हो जाती तो हमें भी विकास कार्यों का लाभ मिलता। किशनकुमार, पूजाश्रीनगर

उपनगर की पाॅश कॉलोनियों में शामिल पूजाश्री नगर में बसाहट के दो दशक बाद भी लोग अच्छी सड़क और सफाई स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम की उपेक्षा से कॉलोनी अब तक हैंडओवर नहीं हो सकी है...

पूजाश्री कॉलोनी की प्रमुख सड़क, जिसके निर्माण के लिए भी रहवासी मांग कर रहे हैं।

पूजाश्री नगर

कॉलोनी विजिट