पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भेल भास्कर .भोपाल

भेल भास्कर .भोपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल भास्कर .भोपाल

साकेतनगर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(एम्स) के बगल में बना हुआ बीडीए का वैशाली मार्केट कई समस्याओं से जूझ रहा है। सबसे बड़ी समस्या सुलभ काॅम्पलेक्स को लेकर है। मार्केट में पीछे बना हुए इस सुलभ काॅम्पलेक्स के गेट टूट चुके हैं। जिससे मार्केट के आसपास दुर्गंध फैल रही है। आसपास साफ सफाई रहने के बाद भी इस गंदगी से लोग परेशान हैं।

व्यापारियों के अनुसार साकेत नगर 9 की सबसे बड़ी मार्केट होने के बाद भी ग्राहकों की संख्या बढ़ नहीं पा रही है। क्योंकि यहां रोजमर्रा के सामान की दुकानों की जगह एटीएम ज्यादा खुल रहे है। एम्स के बगल में मार्केट होने से सभी बैंक उनके एटीएम यहां खुल गए हैं। इस कारण 9 सेक्टर के रहवासियों को सामान खरीदने के लिए शक्ति नगर या बरखेड़ा मार्केट जाना पड़ता है। रहवासियों के अनुसार जो दुकान बंद हैं, उनके मालिकों को कोई कोई बिजनेस शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि एम्स पूरी तरह से शुरू होने के बाद इस मार्केट में ही सबसे ज्यादा भीड़ रहने वाली है। यह भीड़ सभी सामान की खरीदारी के लिए रहेगी। इस समय यहां पूरे मार्केट में सिर्फ एटीएम और दवाइयों की दुकानें हैं। इस मार्केट का भविष्य काफी संभावनाओं से भरा होने के कारण यहां विकास भी जरूरी हैं।

पानीकी भी समस्या

मार्केटमें पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए व्यापारियों को घर से पीने का पानी लेकर आना पड़ता है। मार्केट के आसपास नर्मदा जल की पाइप लाइन बिछी हुई हैं। इन लाइनों के द्वारा ही मार्केट में पीने के पानी की व्यवस्था करना चाहिए। इसको लेकर कई बार नगर निगम बीडीए अधिकारियों को भी पत्र सौंपा है।

आसानहै मार्केट में पहुंचना

व्यापारियोंके अनुसार इस मार्केट में पहुंचना काफी आसान है। एम्स के बगल में होने से सभी प्रकार के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नेटवर्क एरिया है। एम्स 9 के अलावा बाग सेवनियां, बाग मुगालिया, शक्ति नगर हबीबगंज रेलवे कॉलोनी जैसे क्षेत्रों के रहवासी यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।