- Hindi News
- तीन साल पहले लगे बैरियर, काम एक भी नहीं कर रहा
तीन साल पहले लगे बैरियर, काम एक भी नहीं कर रहा
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में चारों तरफ लगाए गए करीब एक दर्जन बैरियर बेकार पड़े हुए हैं। इन्हें ठेके पर देने की योजना थी, लेकिन यहां लगाए गए बैरियर टूट चुके हैं और नए बने कमरे जर्जर हो गए। यह बैरियर असामाजिक तत्वों की रोकथाम और बाहरी ट्रकों पर रोक लगाने के लिए बनाए गए थे। कई जगह तो बैरियर गायब हो गए और कमरों का सामान गायब हो गया।
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के सह सचिव जीएस सोखी ने बताया कि बैरियर बनने के बाद से खाली पड़े हैं, जिससे वहां लगे लोहे को चोर वेल्डिंग मशीन से काट कर ले गए। बैरियर के चालू होने से अवैध रूप से आने जाने वाले वाहनों पर रोक लगना थी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर बैरियर होने से खौफ रहेगा। इससे चोरी की घटनाएं भी रुक सकेंगी। पुलिस का सहयोग मिलने से काफी माहौल सुधर सकेगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में 36 करोड़ रुपए से शुरू होने वाले विकास कार्यों के चलते बैरियर को संचालित करना जरूरी हो गया है। इसे लेकर कई बार मंत्री अधिकारियों से भी चर्चा कर चुके हैं। नगर निगम की उदासीनता के कारण यहां कई काम उसके स्तर के भी शुरू नहीं हो पाए हैं। इसमें झुग्गी विस्थापन भी शामिल था।
{गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र का हाल बेहाल