पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाउनशिप में गाजर घास बनी परेशानी

टाउनशिप में गाजर घास बनी परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल भास्कर. भोपाल|भेल क्षेत्रटाउनशिप के मकानों के सामने गाजर घास इतनी ज्यादा लगी है कि रहवासियों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। बरसात में ऊग आई यह गाजर घास झाड़ियों का रूप ले चुकी है। इसको लेकर भेल के सभी क्षेत्रों के लोग काफी परेशान हैं। इस संबंध में नगर नगर निगम भेल प्रशासन को रहवासी कर्मचारी कई बार शिकायत कर चुके, लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ।

रहवासियों के अनुसार सबसे ज्यादा स्थिति खराब टाउनशिप में वहां हैं, जहां मकानों के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। इस कारण पूरी रात लोगों को बाहर उजाला करना पड़ रहा है। पिपलानी, बरखेड़ा और गोविंदपुरा में सभी मकानों के आसपास यही स्थिति है। अयोध्या नगर के आगे अरहेड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते में, बाग मुगालिया, बाग सेवनियां की खाली भूमि और सड़क किनारे भी यही स्थिति है। भेल कर्मचारी बसंत कुमार के अनुसार मकानों की स्थिति प्रशासन देख नहीं रहा है और गेट नंबर 6 से गेस्ट हाउस जाने वाले रास्ते पर ब्लाक लगाकर पाथ वे बनाया जा रहा है। जबकि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार से वाहन निकलते हैं। इसके बगल में ही कमला नेहरू पार्क है, जहां घूमने के लिए पहले से ही पाथ वे बना हुआ है।