पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमित रूप से कचरा उठने से परेशान रहवासी

नियमित रूप से कचरा उठने से परेशान रहवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेहतर सड़कें और रहवासियों के बीच अच्छे सामंजस्य के लिए पहचान बनाने वाली कॉलोनी दुर्गेश बिहार आजकल कचरा समय पर उठने के कारण चर्चा में है। वहीं रात में पुलिस गश्त होने से चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इस कारण लोग घर से बाहर भी नहीं जा पा रहे हैं। किसी समय खराब सड़कों के लिए पहचान बनाने वाली कॉलोनी में अधिकतर सीमेंट-कांक्रीट की सड़कें बन चुकी हैं। कुछ सड़कें बची हैं, वह भी जल्दी बनेंगी।

रहवासियों के अनुसार 428 प्लाॅट वाली इस कॉलोनी में अधिकतर उच्च वर्ग के लोग निवास करते हैं। सभी लोगों के बीच इतना सामंजस्य है कि रहवासी समिति का कोई भी पदाधिकारी अगर राय देता है तो उस पर तुरंत विचार कर सभी लोग अमल भी करते हैं। रहवासियों के अनुसार कॉलोनी की सड़कों पर दिनभर ही ट्रैफिक का दबाव रहता है, इस कारण धूल काफी उड़ती है। वहीं नगर निगम के द्वारा कचरा उठाने और साफ सफाई की कोई खास व्यवस्था नहीं है। रहवासी मानते हैं कि पार्षद, महापौर और मंत्री के सहयोग से कॉलोनी की हर व्यवस्था बेहतर हुई है। पुलिस गश्त अगर बढ़ा दी जाए तो कुछ राहत मिल सकती है।

जेके रोड के ट्रैफिक से परेशानी

जेकेरोड का ट्रैफिक सीधे जाकर कॉलोनी के अंदर से अयोध्या बायपास की तरफ जा रहा है, जिससे दिनभर ट्रैफिक का भारी दवाब बना रहता है। सड़क ज्यादा चौड़ी होने से लोग अपने घर के बाहर वाहन भी खड़े नहीं कर पा रहे हैं। जेके रोड और जुबली गेट से अयोध्या बायपास तक बनी फोरलेन सड़क के ट्रैफिक को दुर्गेश बिहार से बंद करना चाहिए। साथ ही सड़क के दोनों तरफ नालियों का भी निर्माण करना चाहिए।

खालीप्लाॅट से भी परेशानी

कॉलोनीमें कई प्लाॅट खाली होने से उन्हें कुछ लोगों ने कचरा घर बना दिया है। इस कचरे को साफ करने के लिए नगर निगम को सप्ताह में एक बार साफ सफाई पूरी कॉलोनी के खाली प्लाॅटों पर करवाना चाहिए। इसके अलावा खाली प्लाॅट मालिकों को भी कम से कम प्लॅाट के चारों ओर दीवार खड़ी कर दें।

इनकाकहना है

^कॉलोनी काफी बेहतर है और बुजुर्गों के मार्ग दर्शन में रहवासी समिति अपना काम कर रही है। यहां कचरे की समस्या मुख्य है। अनूप सिंह, अध्यक्ष रहवासी समिति

^इस कॉलोनी की सड़कें लगभग सभी बन गई हैं। एक दो सड़कें बची हैं, उनका भी टेंडर हो चुका है। आगे भी यह कार्य चलते रहेंगे। गिरीशशर्मा, पार्षद

दुर्गेश बिहार

कॉलोनी विजिट

भेल क्षेत्र की