पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने नगर निगम ने चलाया अभियान

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने नगर निगम ने चलाया अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{बाग मुगालिया बाग सेवनिया में चल रहा है अभियान

{इसके बाद भी लगातार नई बन रही हैं झुग्गियां

भेलभास्कर. भोपाल

नगर निगम ने सरकारी भूमि खाली कराने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। इसके बाद भी नई झुग्गी बनना नहीं रुक रही हैं। नगर निगम ने बाग मुगालिया बाग सेवनियां क्षेत्र में करीब 6 एकड़ से ज्यादा सरकारी भूमि अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई। अमरावद खुर्द बाग सेवनियां क्षेत्र के अलावा साकेत और शक्ति नगर के आसपास भी सरकारी भूमि मुक्त कराई गई। जो भूमि अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई उन पर सुरक्षा दीवार बनाकर कमरे शेड बन गए थे।

नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी सुभाष बाथम के अनुसार गिरनार हाइट्स से अमरावद खुर्द जाने वाले रास्ते पर 3 एकड़ सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर सुरक्षा दीवार बनाई थी। इस दीवार के पास ही अंदर कमरे और शेड बनने लगे थे। इसी तरह अमरावद खुर्द में एक एकड़ भूमि पर दो कमरे अतिक्रमणकारियों ने बना लिए थे। जबकि बाग सेवनियां में डेढ़ एकड़ भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा किया था। जिला प्रशासन के सहयोग से सरकारी भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा लिया। बागमुगालिया के रहवासी उत्तम श्रीवास्तव के अनुसार नगर निगम को अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाना चाहिए, जिससे दोबारा अतिक्रमण हो सके। वर्ना किसी किसी रूप में अतिक्रमण होते रहेंगे। पिपलानी, पटेल नगर, लक्ष्मी नगर की तरफ भी नगर निगम को ध्यान देना चाहिए, जहां नाले के किनारे सरकारी जमीन पर लगातार अतिक्रमण बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सोनागिरी से लक्ष्मी नगर के रास्ते की है, जहां नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अमला देखकर भी अनजान बना हुआ है।