पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलोनियों के रास्तों को रोशनी से किया वंचित

कॉलोनियों के रास्तों को रोशनी से किया वंचित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार की कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट खराब होने बंद रहने के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन इन दिनों स्ट्रीट लाइट की सुविधा से वंचित करने के मामले भी सामने रहे हैं। हाल ही में नगर निगम के कोलार क्षेत्र प्रभारी सत्येंद्र सिंह धाकरे ने साईंनाथ कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट लगवाने की स्थानीय लोगों की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने रहवासियों को कॉलोनी हैंडओवर नहीं होने का हवाला देकर खराब लाइट हटाने और नई लाइटें लगाने से साफ इंकार कर दिया है। साईंनाथ नगर मोहल्ला समिति अध्यक्ष अनिल कुमार पालीवाल ने बताया कि कॉलोनी के चारों सेक्टर में करीब पांच दर्जन लाइट महीनेभर से खराब हैं। उन्हें ठीक कराने के लिए पिछले दिनों नगर निगम के जोन प्रभारी से मिले थे। उन्होंने साफ मना कर दिया। जबकि नगर पालिका के कार्यकाल के दौरान रहवासियों को स्ट्रीट लाइट की सुविधा दी जा रही थी।