- Hindi News
- रास्ते में पड़ी निर्माण सामग्री नहीं हटा रहा निगम
रास्ते में पड़ी निर्माण सामग्री नहीं हटा रहा निगम
उपनगर के मेन रोड पर सौरभ नगर कॉलोनी के पास बीच रास्ते में भवन निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। इस वजह से रहवासियों को निकलनेे में तकलीफ होती है। साथ ही ट्रैफिक भी बाधित होता है। वाहन पार्किंग की समस्या होती है। सुबह रात के वक्त कई बार दुर्घटना के हालात भी निर्मित हो जाते हैं। यह स्थिति सिर्फ मेन रोड की ही नहीं, बल्कि आंतरिक कॉलोनियों की भी है। इनके रहवासियों ने समय-समय पर नगर पालिका नगर निगम के अफसरों को मौखिक और लिखित रूप से सूचना देकर अवगत कराया है। मगर उस पर ध्यान नहीं दिया गया है। यही नहीं, नगर निगम मेन रोड पर लगने वाली दुकानों को हटाने के लिए तो कार्रवाई कर रहा है, लेकिन भवन निर्माण सामग्री के विरुद्ध कोई एक्शन नहीं ले रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में निगम ने सर्वधर्म से ललिता नगर के बीच सड़क किनारे लगी कुछ दुकानों को हटाया था और अन्य को चेतावनी दी थी।
इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे मेन रोड हो या किसी कॉलोनी के अंदर स्थित एप्रोच रोड सब एप्रोच रोड, जहां पर भी भवन निर्माण हो रहा है, वहां इसी तरह के हालात हैं। कहीं रास्ते में निर्माण सामग्री पटकी हुई है, तो कहीं पर खाली प्लाॅट में। उसके चलते आवागमन में दिक्कत होती है।