पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगम की बेरुखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदाकिनी स्थित गुलाब गार्डन के बुरे हाल, देखरेख के अभाव में सूख रहे पौधे, निगम प्रशासन ने खड़े किए मेंटेनेंस से हाथ

एक नजर में

सूख रहे गुलाब गार्डन के गुलाब

उपनगर के वार्ड 82 के अंतर्गत स्थित मंदाकिनी कॉलोनी का पार्क पहले नगर पालिका के वार्ड दो के अंतर्गत आता था बदहाली का शिकार हो गया है। पार्क में पानी दिया जा रहा है और ही पौधों की देखरेख करने के लिए कोई माली है।

हालात ये हो गए हैं कि गुलाब गार्डन के नाम से पहचाने जाने वाले इस पार्क में गुलाब सूख गए हैं। मंदाकिनी मोहल्ला समिति ने पार्क की बदहाल स्थिति से नगर निगम के अफसरों को

अवगत भी कराया है। उन्होंने पार्क की देखरेख करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। मोहल्ला समिति की अध्यक्ष आशा देवलिया ने बताया कि एक महीना होने जा रहा है। पार्क में ठीक से पौधों को पानी नहीं मिला है। निगम के अफसर कह रहे हैं कि मेंटेनेंस रहवासियों को करना होगा। जबकि नगर पालिका के समय पार्क की देखरेख के लिए अच्छे से की जा रही थी।

कचराघर बना पार्क

कान्हाकुंज के पास स्थित सीपीए के पार्क का भी बहुत बुरा हाल हो रहा है। उसमें जगह-जगह गंदगी, पॉलीथिन इकट्ठा हो गईं हैं। देखरेख नहीं होने और साफ-सफाई के अभाव में पार्क कचराघर बनता जा रहा है। सीपीए के वन मंडल ने कान्हाकुंज के पास स्थित इस सरकारी जमीन पर पौधरोपण कर उसे पार्क के रूप में विकसित कर दिया था। इस जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए यहां पर पौधे लगाए गए थे। यदि उस समय यहां पौधरोपण नहीं होता, तो उस जमीन पर भी अतिक्रमण हो गया होता।

अटकी पार्कों की योजना

साल 2014 की शुरुआत में नगर पालिका के कार्यकाल के दौरान कोलार में स्थित पार्कों के विकास के लिए नए सिरे से काम शुरू हुआ था। विधायक रामेश्वर शर्मा की पहल पर नपा ने सभी 21 वार्ड में पार्क विकसित करने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया था। विभिन्न कॉलोनियों के एक दर्जन से ज्यादा पार्क चिह्नित भी किए गए थे, लेकिन इस बीच निगम में कोलार के विलय की कवायद तेज हो गई और नपा की योजना शुरू नहीं हो सकी। तब से पार्कों के विकास उनकी देखरेख की अनदेखी हो रही है।

2014 फरवरीमें नगर पालिका के कार्यकाल मेंं बनी थी पार्कों के विकास की योजना

01 पार्कका विकास पूर्ण रूप से हुआ नगर पालिका के कार्यकाल में

50 लाखसे ज्यादा राशि खर्च हुई उस पार्क को विकसित करने में