पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूलभूत सुविधाओं का अभाव, समस्याओं का लगा अंबार

मूलभूत सुविधाओं का अभाव, समस्याओं का लगा अंबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलारमेन रोड से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर बसे नम्रता नगर में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। कॉलोनी का एप्रोच रोड खराब है। उस पर बड़े-बड़े पत्थर उभर आए हैं। पानी सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं है। गर्मी में बोर सूख जाते हैं। निजी टैंकर से पानी की आपूर्ति होती है। यही नहीं, कॉलोनी के अधिकांश बिजली के पोल खाली हैं। उनमें स्ट्रीट लाइटें लगाई ही नहीं गईं हैं। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है पर कोई सुध लेने वाला नहीं है। जब नगर पालिका थी तब भी कोई काम नहीं होता था और ही शिकायत करने पर कार्रवाई होती थी। अब जबकि कोलार को नगर निगम में शामिल कर दिया गया है तब भी कोई फर्क नहीं पड़ा है। हालात पहले की तरह ही बने हुए हैं। रहवासी बताते हैं कि कॉलोनी का निर्माण वर्ष 2000 के पहले होना शुरू हो गया था। उस समय गिने-चुने ही मकान बने थे पर अब ज्यादातर मकानों का निर्माण हो गया चुका है। उनके द्वारा संपत्ति कर भी जमा किया जाता है, मगर यहां पानी, िबजली सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं ही पर्याप्त रूप से नहीं मिल रही हैं। लोग परेशान हैं।

नहीं बना एप्रोच रोड

नम्रतानगर राजहर्ष कॉलोनी की अंतर्गत आती है और शकुंतला नगर के पास स्थित है। उस तक पहुंचने के लिए एक मात्र एप्रोच रोड है, जो कटियार मार्केट से सस्ता भंडार होते हुए है। इस रोड को नगर पालिका के कार्यकाल के दौरान साहू आंटा चक्की तक बनाया गया है। इसके आगे ऐसे ही छोड़ दिया गया है। जबकि उसकी स्थिति बहुत खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर उभर आए हैं। उनके कारण वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल होता है। सड़क निर्माण के समय स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से उस हिस्से में निर्माण का निवेदन किया था, पर उसकी अनदेखी कर दी गई।

तारोंके जाल से खतरा

नम्रतानगर में बिजली की एचटी एलटी लाइन पर जगह-जगह बिजली चोरी करने के लिए हेकड़ी डाली गई हैं। सड़क के साइड में लटकती हुई हेकड़ी के कारण हमेशा दुर्घटना होने का खतरा होता है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में बिजली कंपनी को शिकायत की है पर उनके द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

^नम्रतानगर कॉलोनी में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। सड़क, स्ट्रीट लाइट और पार्क पानी की आपूर्ति की व्यवस्था। इसके खिलाफ समय-समय पर रहवासियों आवाज उठाई है पर कभी उनकी सुनवाई नहीं हुई है। केबीढिल्ला