सुरक्षा फैंसिंग, खतरा बरकरार
पुल बोगदा स्थित स्लॉटर हाउस के पास एक गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत के बाद भी नगर निगम प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कदम नहीं उठाए। नगर निगम द्वारा ये गड्ढा तीन साल पूर्व खोदा गया था, जो अब तालाब का रूप ले चुका है। बारिश का पानी भरने से यहां अक्सर बच्चे नहाते हैं। लोगों का कहना है िक सुरक्षा के इंतजाम पूर्व में ही नगर निगम को करना चाहिए था।
जानकारी के अनुसार वाटर हार्वेस्टिंग योजना के तहत नगर निगम ने पानी संरक्षित करने के उद्देश्य से गड्ढा खोदा था। बारिश का पानी भरने से तालाब का रूप गड्ढे ने ले लिया। लिहाजा यहां बच्चे नहाने लगे और रोकथाम सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से इसमें डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई। तालाबनुमां गड्ढे की गहराई करीब 15 फीट से भी अधिक है। ऐसे में सुरक्षा के इंतजाम होना जरूरी थे। अब हादसे के बाद भी यहां किसी तरह के सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।
यहांभी लापरवाही
ऐशबागहाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप बनी पुरानी पानी की टंकी के पास कुएंनुमां गड्ढा भी खुला हुआ है। इसके आसपास घनी आबादी है। अक्सर बच्चे परिसर में आते हैं। मामूली लापरवाही बड़े हादसे का सबब बन सकती है।
यहांभी है खतरा
अल्पनातिराहे के सामने और रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक को जोड़ने वाली सड़क पर बने फुटपाथ पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं।
पुल बोगदा स्थित स्लॉटर हाउस के पास गड्ढे में हादसे के बाद भी फैंसिंग सुरक्षा नहीं की गई।
पुल बोगदा स्थित स्लॉटर हाउस के पास नगर निगम द्वारा पानी संरक्षित करने के उद्देश्य से खोदा गया गड्ढा जानलेवा बना हुआ है। इसमें एक युवक के डूबने से मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी यहां सुरक्षा की दृष्टि से कोई कदम नहीं उठाए गए...