चुनावों के चक्कर में अटका
सामुदायिक भवन और सड़क निर्माण
बरखेड़ी स्थित गल्ला मंडी रोड और पुल पातरा के पास सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया। इन विकास कार्यों का भूमिपूजन प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व हुआ था। इन दोनों कार्यों के लिए करीब 15 लाख रुपए स्वीकृत थे। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि विस चुनाव के दौरान रुके हुए विकास कार्य प्राथमिकता से पूरे कराए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी के सामने करीब आधा किमी सड़क पर 11 लाख रुपए से डामरीकरण का काम होना था। भूमिपूजन के बाद यहां बोर्ड भी लगाया गया था, लेकिन बाद से इस पर पेंट कर दिया गया और अब ये बोर्ड की गायब है। लक्ष्मी गंज गल्ला मंडी रोड काफी समय से खराब है। सीमेंट-कांक्रीट की बनी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लोग सड़क निर्माण कार्य होने का इंतजार कर रहे हैं। इस मार्ग के बन जाने से पुल बोगदा, नीम रोड चिकलोद रोड पर जाम में फंसने से बचने वालों को बड़ी राहत मिलती।
येहोता लाभ
बरखेड़ीसे पुल बोगदा मार्ग पर जाम लगने से अधिकांश दुपहिया वाहन चालक लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी मार्ग से चिकलोद रोड, नीम रोड, पुल बोगदा तक आसानी से पहुंच जाते हैं। ऐसे में उक्त मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा अहीरपुरा, अहाता कल्लााशाह आसपास लगी बस्तियों के लोगों को भी इस सड़क का लाभ मिलता।
नहींमिली सामुदायिक भवन की सुविधा
पुलपातरा के पास करीब पांच लाख रुपए से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य भी अटका हुआ है। लोग इसका निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसका भूमिपूजन भी विस चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के पूर्व हुआ था। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से सामुदायिक भवन की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस कमी के कारण लोगों को वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए परेशान होना पड़ता है। पुराने शहर में अक्सर शादियों के सीजन में मैरिज हॉल बुक रहते हैं। ऐसे में लोगों के सामने विकल्प भी नहीं रहता। उक्त सामुदायिक भवन बनने से बरखेड़ी, बाग उमराव दूल्हा, ऐशबाग, पुल बोगदा आदि के रहवासियों को लाभ मिल सकेगा।
क्याकहते हैं लोग
^एक साल पूर्व गल्ला मंडी के सामने सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। जिंस