पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपशब्द कहे और कार्य में बाधा डाली

अपशब्द कहे और कार्य में बाधा डाली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसपूरे मामले के बाद बीयू की वित्त नियंत्रक विजय लक्ष्मी बारस्कर के साथ नव-नियुक्त कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया। उसकी शिकायत उन्होंने 30 जनवरी को कुलपति और कुलसचिव से की। अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा है कि उनके कार्यालय में आकर नवनियुक्त शिक्षकों और असिस्टेंट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने अपशब्दों का प्रयोग किया और शासकीय कार्य में बाधा डाली। यह सब भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है। वित्त नियंत्रक ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। खास बात तो यह है कि इस शिकायत में उन्होंने वेतन आहरण करने संबंधी दबाव बनाने की बात भी लिखी है।