पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालासन देगा शरीर को आराम

बालासन देगा शरीर को आराम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालासन योग करने से आपका शरीर आरामदायक स्थिति में जाता है। यह कुछ-कुछ मां की कोख में बच्चे की स्थिति जैसा होता है।

बालासन पीठ, कंधे और गर्दन के तनाव को दूर करता है और शरीर के भीतरी अंगों में लचीलापन लाता है। इससे गर्दन और कमर के दर्द से भी राहत मिलती है। साथ ही यह मानसिक शांति भी देता है।

ऐसेकरें :

{अपनीएड़ियों पर बैठें और शरीर के ऊपरी भाग को जंघाओं पर टिकाएं।

{सिर को जमीन से लगाएं।

{अपने हाथों को सिर से लगाकर आगे की ओर सीधा रखें और हथेलियों को जमीन से लगाएं।

{अपने हिप्स को एड़ियों की ओर ले जाते हुए सांस छोड़ें।

{इस अवस्था में 15 सेकेंड से 2 मिनट तक रहें।

ध्यानरखें :

जिनलोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या हो अथवा घुटनों में परेशानी हो उन्हें इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

र|ेश पांडे

योगचिकित्सक

भोपाल