पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बौद्ध यूनिवर्सिटी शुरू करेगी चार नए सर्टिफिकेट कोर्स

बौद्ध यूनिवर्सिटी शुरू करेगी चार नए सर्टिफिकेट कोर्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचीयूनिवर्सिटी ऑफ बुद्धिस्ट-इंडिक स्टडीज जल्द चार नए कोर्स शुरू करने जा रही है। यह कोर्स प्राकृत एवं जैन स्टडीज, योग ट्रेडिशन इन इंडिया, कम्पेरेटिव रिलिजन और बुद्धिस्ट एवं हिंदू तंत्र हैं। नए सत्र से शुरू होने वाले यह कोर्स एक से लेकर तीन महीने की अवधि के होंगे।

वहीं, नए सत्र से यूनिवर्सिटी में एमफिल और पीएचडी कोर्स भी शुरू करने की भी तैयारी है। यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किए जा रहे इन कोर्स में बुद्धिस्ट एवं हिंदू तंत्र सबसे खास माना जा रहा है। इसके माध्यम से स्टूडेंट्स को छठवीं से लेकर 16वीं शताब्दी तक भारत और इसके पड़ोसी देशाें में प्रचलित हिंदू और बुद्धिस्ट तंत्र पढ़ाया जाएगा। यह कोर्स खासतौर से बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की देखरेख में तैयार हुआ है। इसमें तंत्र की उत्पत्ति के साथ इसकी शक्तियों और दुनियाभर में इस विद्या को लेकर फैली गलतफहमियों के बारे में बताया जाएगा।