- Hindi News
- जनशताब्दी के यात्रियों को भी मिलेगा ऑन डिमांड फूड
जनशताब्दी के यात्रियों को भी मिलेगा ऑन डिमांड फूड
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | भोपाल
हबीबगंजसे जबलपुर के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को भी अब ऑन डिमांड फूड मिल सकेगा। रेलवे ने फूड ऑन डिमांड योजना में जनशताब्दी भी शामिल कर लिया है। यात्री इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित फूड प्लाजा से खाना ले सकेंगे।
यात्री आईआरसीटीसी के टोल फ्री नंबर 1800-1034-139 पर कॉल कर खाना मंगा सकेंगे। इसके अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर भी आॅर्डर दे सकेंगे। वहीं, यात्री एसएमएस के माध्यम से भी चलती ट्रेन में खाना मंगवा सकेंगे। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर meal टाइप कर स्पेस देकर अपना पीएनआर नंबर लिखना होगा। इस मैसेज को 139 नंबर पर भेजकर खाना मंगाया जा सकेगा।