- Hindi News
- तीन दिन छाए रहेंगे बादल ठंडी हवा चलने के आसार
तीन दिन छाए रहेंगे बादल ठंडी हवा चलने के आसार
प्रदेशमें बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण शहर में रविवार की सुबह ठंडी हवाएं चलीं। इससे दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहे। मौसम केंद्र का अनुमान है कि सोमवार को 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं, अगले तीन दिन शहर में बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम केंद्र के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शनिवार को 26 डिग्री था। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा, यह शनिवार को 13.2 रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विज्ञानी ईआर चिंतलू ने बताया कि पूर्वी उप्र और राजस्थान में सक्रिय चक्रवात से प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना गया है। इसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है।