पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यों के ग्रुप बनाकर हो चर्चा, तब लिए जाएं निर्णय : शिवराज

राज्यों के ग्रुप बनाकर हो चर्चा, तब लिए जाएं निर्णय : शिवराज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नीति आयोग में बड़ी बैठक करके सभी राज्यों के मसलों पर एक साथ बात होना संभव नहीं है। मेरा यह सुझाव है कि तीन-चार राज्यों के अलग-अलग समूह बनाकर चर्चा की जाए तो ज्यादा अच्छे निर्णय होंगे। मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री निवास में हुई नीति आयोग की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने मप्र के पक्षों को भी रखा। चौहान ने इस मौके पर यूपीए सरकार के योजना आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती योजना आयोग में पहले से राज्यों को आवंटन निर्धारित होता था। बैठकें मात्र औपचारिक होती थीं और 25-50 करोड़ की वृद्धि लेकर राज्य लौट आते थे। अब जो नीति आयोग है, उसका स्वरूप सही अर्थों में राष्ट्रीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री अच्छा अनुभव है।