झांसा देकर कार से चुराए डेढ़ लाख रुपए
भोपाल | बैरागढ़क्षेत्र में एक जालसाज ने कपड़ा व्यापारी की कार में रखा डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग चुरा लिया। आरोपी ने उन्हें कार से ऑयल टपकने का झांसा दिया था। एफ-10, भगवान कला केंद्र निवासी रमेश कृष्णानी कपड़ा व्यापारी हैं। एसडीओपी एनएस दामले के मुताबिक रविवार रात करीब पौने दस बजे रमेश दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। वे कार के पास आए, तभी एक अंजान युवक ने उनकी कार से ऑयल टपकने की बात कही। रुपयों से भरा बैग उन्होंने अगली सीट पर रखा और झुककर ऑयल देखने लगे। जब वे उठे तो देखा कि कार से बैग गायब था।