पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांच तोड़ सफारी में लगाई आग

कांच तोड़ सफारी में लगाई आग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलारके महाबली नगर में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार दोपहर टाटा सफारी में तोड़फोड़ करने के बाद उसमें आग लगा दी। वारदात के बाद बदमाश शोर करते हुए फरार हो गए। रहवासियों ने तुरंत आग बुझाकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

महाबली नगर के मकान नंबर 89 बी में पवन सिंह भदौरिया किराए से रहते हैं। उनकी एमपी नगर में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे लगभग 15 बदमाश बाइक एक कार से उनके घर के सामने आए। बदमाशों ने पवन को बुलाया, दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने उनकी सफारी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। टीआई अखिलेश मिश्रा के मुताबिक इस मामले में शाहपुरा सी-सेक्टर निवासी अंकित दुबे और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ है। दो माह पहले भी कोलार की क्वालिटी होम्स कॉलोनी में कुछ बाइक सवार बदमाशों ने कॉलोनी में खड़ी कारों में तोड़-फोड़ की थी।

घर के बाहर खड़ी सफारी, जिसका कांच तोड़कर आग लगाई गई।