- Hindi News
- परीक्षा निरस्त करने सीएम को दिग्विजय ने लिखा पत्र
परीक्षा निरस्त करने सीएम को दिग्विजय ने लिखा पत्र
भोपाल| कांग्रेसमहासचिव दिग्विजय सिंह ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2013 में हुई गड़बड़ियों के चलते परीक्षा को निरस्त करने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने परीक्षा निरस्त कर समूची प्रक्रिया की सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आयोग ने 12-13 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है,जिन्होंने यह लिखित परीक्षा ही पास नहीं की। ऐसा ही प्रकरण डॉ. पंचेश्वर का है, जिन्हें 13 फरवरी को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।
आयोग ने पहले तो उत्तीर्ण उम्मीदवारों की कट आफ सूची जारी नहीं की और लिखित परीक्षा की संशोधित सूची के अनुसार ही साक्षात्कार करा लिया।