- Hindi News
- कार में तोड़फोड़ करने वाले अारोपी गिरफ्तार
कार में तोड़फोड़ करने वाले अारोपी गिरफ्तार
भोपाल| शाहपुरापुलिस ने बीजेपी आईटीआई के जिला संयोजक मनोज सिंह की कार समेत पांच वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले तीन बाइकर्स को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक स्कूली छात्र भी है। एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौटते वक्त उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। बीती पांच फरवरी घटना को अंजाम दिया गया था।