- Hindi News
- मुख्य सचिव ने देखी ऐतिहासिक धरोहरों की नक्काशी, संरक्षण के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने देखी ऐतिहासिक धरोहरों की नक्काशी, संरक्षण के दिए निर्देश
भोपाल| मुख्यसचिव अंटोनी डिसा ने रविवार को सदर मंजिल सहित पुरातात्विक महत्व की आधा दर्जन धरोहरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों की वास्तुकला को करीब से देखा और इनके संरक्षण के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय नगर निगम आयुक्त तेजस्वी नायक साथ थे। रविवार को मुख्य सचिव नगर निगम के अधिकारियों के साथ सदर मंजिल, हमीद मंजिल, शौकत महल, शीश महल, इकबाल मैदान, सीढ़ी घाट और गौहर महल का निरीक्षण कर रहे थे।