पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठगों से बचाने के लिए पुलिस का अलर्ट

ठगों से बचाने के लिए पुलिस का अलर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानीमें सक्रिय जालसाजों से आमजन को बचाने पुलिस भी हाईटेक हो गई है। वाट्स एप आैर सिटीजन कॉप पर अलर्ट मैसेज जारी कर वह लोगों को सतर्क कर रही है। इसमें अपराधों से बचने आैर अपराधियों से सावधान रहने के मैसेज के अलावा शहर के ट्रैफिक डायवर्सन, धरना-प्रदर्शन की भी जानकारी होती है।

शहर में अपराधों की रोकथाम आैर लोगों को ठगों से बचाने के लिए राजधानी पुलिस सक्रिय हुई है। इसके चलते पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस का मानना है कि लोगों के जागरूक नहीं होने का फायदा जालसाज उठाते हैं। यदि लोग जागरूक होंगे तो ठगी से बच सकेंगे।