पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मेरीशादी 19 जनवरी, 1

‘मेरीशादी 19 जनवरी, 1

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकांत त्रिपाठी

‘मेरीशादी 19 जनवरी, 1955 में हुई थी। शादी से पहले तक हमने एक-दूसरे को देखा नहीं था। शादी के बाद मैं और प|ी प्रतिभा नैनीताल घूमने गए। यहां हमने एक-दूसरे को समझा। हमारी अंडरस्टैडिंग ऐसी है कि शादी के 60 साल कैसे गुजर गए पता ही नहीं चला। साल 1953 में यूपी पीएससी में टॉप किया था। शादी के समय मेरी पोस्टिंग यूपी विधानसभा में अपर डिविजन असिस्टेंट के लिए हुई। जॉब के दौरान मुझे ब्रिटिश पार्लियामेंट की स्टडी के लिए इंग्लैंड भेजा गया। इस काम के लिए ब्रिटिश जाने वाला मैं पहला भारतीय थ
‘मेरीशादी 19 जनवरी, 1955 में हुई थी। शादी से पहले तक हमने एक-दूसरे को देखा नहीं था। शादी के बाद मैं और प|ी प्रतिभा नैनीताल घूमने गए। यहां हमने एक-दूसरे को समझा। हमारी अंडरस्टैडिंग ऐसी है कि शादी के 60 साल कैसे गुजर गए पता ही नहीं चला। साल 1953 में यूपी पीएससी में टॉप किया था। शादी के समय मेरी पोस्टिंग यूपी विधानसभा में अपर डिविजन असिस्टेंट के लिए हुई। जॉब के दौरान मुझे ब्रिटिश पार्लियामेंट की स्टडी के लिए इंग्लैंड भेजा गया। इस काम के लिए ब्रिटिश जाने वाला मैं पहला भारतीय था। इसके बाद मेरा प्रमोशन होता गया और मैं दिसंबर, 1989 में यूपी विधानसभा परिषद के सेक्रेटरी पद से रिटायर हुआ। नौकरी के दौरान मैं और प|ी लखनऊ में ही थे। फिर 1990 में हम छोटे बेटे समीर के पास भोपाल गए। 2005 में शादी की 50वीं सालगिरह होटल जहांनुमा पैलेस में सेलिब्रेट की थी। इसके बाद हम सिंगापुर घूमने गए थे। जिंदगी का सफर आसान रहा है। यही कामना करता हूं कि आगे भी जिंदगी का सफर ऐसे ही कटता रहे।’

Golden jublee couple

84वर्षीय हरिनंदन शरण भटनागर की शादी से जुड़ी कहानी, उन्हीं की जुबानी..

शादी की 50वीं सालगिरह पर घूमने गए सिंगापुर