एक आना छह पैसे का स्टाम्प टिकट।
भोपालमें बेगमों के शासनकाल में एक आना छह पैसे का स्टाम्प टिकट जारी हुआ था। साल 1819 से 1926 तक यहां बेगमों का शासन था। कुदसिया (गौहर) बेगम भोपाल की पहली महिला शासक थीं। गौहर पढ़ी-लिखी नहीं थीं, लेकिन समझदार इतनी थीं कि उन्होंने शासनकाल में कई शहर को कई लाजवाब सौगातें दी थीं। उन्हीं में से था एक आना छह पैसे का स्टाम्प टिकट। बेगमों के शासनकाल में ही शहर में 1907 में वॉटरवर्क्स, रेलवे, पोस्टल सिस्टम और म्यूनिसिपालिटी कॉन्स्टीट्यूशन की स्थापना हुई थी। उनके सत्ता में रहते जामा मस्जिद और गौहर महल का निर्माण भी हुआ था। उनकी वंशज सुल्तान जहां बेगम अंतिम महिला शासक थीं। उन्होंने 25 साल तक शासन किया।
बेगमों ने जारी किया था ‘एक आना छह पैसे’ का टिकट
प्रिंसली स्टेट ऑफ भोपाल का फ्लैग
किसीजमाने में भोपाल की पहचान एक फ्लैग से होती थी। फरवरी-मार्च, 1818 में भोपाल प्रिंसली स्टेट बना था। इस समय में ब्रिटिश इंडिया का राज था। ईस्ट इंडिया कंपनी और नवाब नजर मोहम्मद (1818-19) के बीच हुए एंग्लो-भोपाल करार के बाद यह शासन स्थापित हुआ। इसी दौरान ‘प्रिंसली स्टेट ऑफ भोपाल’ फ्लैग जारी किया गया था। यह फ्लैग तीन रंगों में था। इसमें एक क्राउन और तलवार में हाथ तरफ का भाग था।
History & Heritage
1907में शुरू हुआ था भोपाल में पोस्टल सिस्टम। मिली थीं और भी कई यादगार सौगातें...