घायल ने दम तोड़ा
घायल ने दम तोड़ा
अशोकनगर| सोमवारसुबह बरखेड़ी के पास घायल अवस्था में लाए एक व्यक्ति को उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया था। लेकिन घायल अवस्था में मिले उक्त व्यक्ति के साथ कोई परिजन नहीं होने की स्थिति में वह जिला अस्पताल में जमीन पर ही पड़ा रहा। रात के समय के हालत बिगड़ने के बाद उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति का पीएम कराया गया। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।