करंट लगने से लाइनमैन घायल, भोपाल रेफर
बिजलीलाइन पर कार्य कर रहा कंपनी का लाइनमैन करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे इलाज के लिए भोपाल रैफर किया गया है। हादसे का कारण कार्य की सूचना मिलने के बाद भी कंपनी के जिम्मेदारों द्वारा बिजली बंद करना बताया जा रहा है।
घटना मंगलवार को दिन में करीब एक बजे चंदेरी रोड़ की है। पुलिस के मुताबिक लाइनमैन निसारउद्दीन पिता काले खां और दिलीप लाइन पर बिजली कनेक्शन बदलने के लिए गए थे। जहां पर दिलीप ने फोन पर कंपनी के ऑपरेटर से कार्य का परमिट लिया। लेकिन जब लाइनमैन निसारउद्दीन कनेक्शन बदलने के लिए 11केवी बिजली लाईन के खंभे पर चढ़ा, तो बिजली चालू होने से उसे करंट लगने से ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। डॉ. दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक निसार करीब 50 फीसदी से अधिक जल चुका है, वहीं नीचे गिरने से सिर में भी गंभीर चोट आई है।
अपनीगलती छिपा रहे जिम्मेदार : चंदेरीरोड़ निवासी हरपाल सिंह यादव द्वारा दिए गए लाईन का कनेक्शन बदलने के आवेदन पर दोनों लाइनमैन कार्य करने के लिए गए थे। इससे कंपनी को लाईनमेनों को भेजते ही लाईन बंद करना चाहिए। लेकिन फोन पर सूचना देने के बाद भी बिजली बंद नहीं की गई। इतना ही नहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट लगने के बाद करीब आधे घंटे तक लाइनमैन तड़पता रहा। जबकि अब कंपनी के जिम्मेदार लिखित की बजाय फोन पर सूचना देने की बात कहकर सत्यता को छिपाते नजर रहे हैं।
पहलेभी हो चुके हैं हादसे
यहपहली बार की ही घटना नहीं, बल्कि इससे पूर्व भी पिछले वर्षों में लाईन पर कार्य करते समय करंट लगने से लाइनमैन घायल हो चुके हैं। वहीं तीन साल पहले भरियाखेड़ी के पास लाईन पर काम करते समय दो लाइनमेनों की मौत हो गई थी। लेकिन बिजली कंपनी द्वारा इन घटनाओं से कोई सीख नहीं ली जा रही है।
^एलटी लाइन पर कनेक्शन बदलने के लिए गया था। लेकिन लाइनमेनों ने लिखित परमिट लेकर ऑपरेटर से फोन पर ही परमिट लिया। लेकिन लाईन बंद नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है। नितिनडोंगरे, डीईबिजली कंपनी मुंगावली
^अस्पतालसे तहरीर रिपोर्ट मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वीएसचौहान, थानाप्रभारी मुंगावली
अस्पताल में घायल लाइनमैन की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।