पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबे में मर्यादा का रखा जाए ध्यान : हिउस

गरबे में मर्यादा का रखा जाए ध्यान : हिउस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| हिंदूउत्सव समिति (हिउस) की बैठक सोमवार को मानस भवन में हुई। इसमें महंत चंद्रमादास त्यागी और ज्ञानी दलीप सिंह ने कहा कि नवरात्र के दौरान गरबे के आयोजन में मर्यादा एवं सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए। इसमें परिवार की महिलाओं के साथ आने वालों को ही प्रवेश दिया जाए। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि गरबे में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में वे जिला पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देंगे। बैठक में विधायक रामेश्वर शर्मा, विहिप के वरिष्ठ नेता शशि भाई सेठ आदि ने भी विचार रखे।