- Hindi News
- पति ने साथ नहीं रखा तो तालाब में लगाई छलांग
पति ने साथ नहीं रखा तो तालाब में लगाई छलांग
भोपाल| पतिद्वारा साथ रखने से इंकार करने पर एक महिला ने सोमवार सुबह को बड़े तालाब में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। गोताखोरों ने उसे बचा लिया। दुर्गा नगर निवासी 20 वर्षीय महिला ने बड़े तालाब में छलांग लगा दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति पीथमपुर में काम करता है। कुछ दिन पहले उसका एक्सीडेंट हो गया। इलाज में काफी पैसा खर्च होने के कारण पति उसे साथ रखना नहीं चाहता है।
इसके चलते ही उसने जान देने की कोशिश की।