पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे नहीं होंगे अनाथ मिलेगी मदद

बच्चे नहीं होंगे अनाथ मिलेगी मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिलिट्रीहॉस्पिटल भोपाल के कर्मचारी विष्णु प्रसाद की नौकरी के दौरान मृत्यु होने के कारण उनके चार बच्चे अनाथ हो गए हैं। बच्चे पढ़े-लिखे नहीं हैं, इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके पास राशनकार्ड, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण-पत्र होने से बैंक अकाउंट भी नहीं खुला है। डीबी स्टार ने इस मामले को 22 सितंबर के अंक में \\\"दर-दर भटकने को मजबूर हैं अनाथ\\\' शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद मिलिट्री हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि इस सबंध में उन्होंने हमीदिया हॉस्पिटल से विष्णु प्रसाद का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाकर देने के लिए कहा है। यह प्रमाण पत्र मिल जाने पर अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होते ही इन बच्चों की पूरी मदद की जाएगी। नियमानुसार पात्र उम्मीदवार को अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकती है। गौरतलब है कि चारों बच्चे अभी अस्पताल परिसर में उनके पिता को मिले सरकारी आवास में ही रह रहे हैं।

फाइल भेज दी है

वहीं दूसरे एक अन्य मामले में पार्वती कल्याणे को पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने फाइल बनाकर मंजूरी के लिए सीडीए जबलपुर भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि पीपीओ नंबर आने के बाद आवेदक अनुकंपा िनयुक्ति के पात्र होंगे तो उन्हें इस तरह की िनयुक्ति मिल जाएगी।

सभी कार्य नियमानुसार होंगे

बच्चोंके जन्म प्रमाण-पत्र और राशन कार्ड बनवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद बैंक अकाउंट खोला जाएगा, जो भी बचा हुआ पैसा है, उसमें डाल दिया जाएगा। हमारी तरफ से पूरी मदद की जा रही है। इस मामले में सभी कार्य नियमानुसार ही होंगे। अगर अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता में आते हैं तो जरूर मिलेगी।

मेजरएमके अग्निहोत्री, प्रशासनिकअधिकारी, मिलिट्री हॉस्पिटल भोपाल