- Hindi News
- शादी के कार्ड बांट दिए, अब कहां समारोह करें
शादी के कार्ड बांट दिए, अब कहां समारोह करें
नगरिनगम की इस कार्रवाई से भोपाल निवासी मुमताज उल हक के परिवार पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। इनकी बेटी की शादी 28 सितंबर को है और नगर निगम ने इनके द्वारा की गई हॉल की बुकिंग निरस्त कर दी है। ऐसे में इतनी जल्दी वे नया हॉल कहां बुक कराएं। इस महंगाई के जमाने में उनकी बड़ा हॉल बुक करवाने की क्षमता भी नहीं है। इस संबंध में मुमताज उल हक, अब्दुल सईद, असद खान एवं हॉल बुकिंग कराने वाले दर्जनों लोग जोन क्रमांक-2 स्थित जोनल ऑफिस पहुंचे। बुकिंग निरस्ती का कारण पूछने पर ननि अधिकारी का कहना था कि उन्होंने न्यायालय के आदेश का पालन किया है। इस मामले में वे कुछ नहीं कर सकते।
पेज 1 का शेष
मेरे बजट से बाहर है
मैंनेशादी के लिए 9 अक्टूबर के लिए हॉल बुक कराया था और बाकायदा नगर निगम में पैसा जमा किया है। लेकिन यह नोटिस देखकर मेरी परेशानी बढ़ गई है। हमें पहले बता दिया होता तो हम दूसरा इंतजाम करते, लेकिन इतनी जल्दी में अब मैं नया हॉल मिलना नामुमकिन है। अगर मिलेगा भी उसका शुल्क ज्यादा लगेगा जो मेरे बजट में नहीं आएगा। अब क्या करें, समझ नहीं रहा।
असदखान, पीड़ित
अब क्या होगा?
मेरीबेटी की शादी 28 सितंबर को है। बाहर से बारात रही है और कार्ड में भी कम्यूनिटी हाल का पता लिखा है। मैंने तो नियमानुसार पैसे जमा कर हाल बुक कराया था, लेकिन जब मैं लाइट और टेंट का इंतजाम देखने आया तो यहां पर नोटिस देखकर मेरे होश उड़ गए। घर में सभी लोग परेशान हैं और रिश्तेदार भी चुके हैं। अधिकारी बात करने को तैयार नहीं हैं। मुमताजउल हक, पीड़ित
जग-हंसाई होगी
मेरेपरिवार में 10 अक्टूबर की शादी है। ऐन टाइम पर नोटिस चस्पा कर बुकिंग निरस्त कर दी गई है। यह तो हमारे साथ नाइंसाफी है। इतनी जल्दी नया हॉल मिलना मुश्किल है। हमारे परिवार जग-हंसाई होगी।
अब्दुलसईद, पीड़ित
अधिकारीही मजाक बना रहे
मैंनेअपनी बेटी की शादी के लिए 26 सितंबर के लिए हॉल बुक कराया है। लेकिन हॉल में नोटिस लगा देखकर परिवार के सदस्य चिंतित हैं कि अब क्या होगा? अफसर ही हमारा मजाक बनाया जाएगा तो क्या होगा? फजलअब्बास, पीड़ित
अादेशका पालन कर रहे
राष्ट्रीयहरित अधिकरण (एनजीटी) एवं उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कम्यूनिटी हॉल पर नोटिस चस्पा कर बुकिंग निरस्त कर दी है। करीब 45 लोगों ने बुकिंग कराई थी। शंकरविश्वास, जोनलअधिकारी, जोन क्र-2