विशेष संवाददाता | भोपाल
विशेष संवाददाता | भोपाल
बिजलीकंपनी ने किसानों को दस घंटे से ज्यादा बिजली सप्लाई करने वाले दस इंजीनियरों की तनख्वाह रोक दी है। इसी तरह के मामले में दो जूनियर इंजीनियरों को कुछ दिन पहले निलंबित भी किया जा चुका है।
मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी विवेक पोरवाल ने पिछले दिनों सीहोर में मैदानी निरीक्षण किया, इसमें एग्रीकल्चर फीडर में दस घंटे से अधिक बिजली सप्लाई की बात उजागर हुई। इसके बाद पूरे भोपाल क्षेत्र के ग्रामीण फीडरों में सप्लाई के आंकड़े देखे गए।