- Hindi News
- एक ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बिक रहा अलग अलग रेट में खाना
एक ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बिक रहा अलग-अलग रेट में खाना
भोपालरेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में खाना महंगा है। जबकि खाने के वही आयटम स्टेशन के रिफ्रेशमेंट रूम (आरआर) में कम दामों में मिल रहे हैं। भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्थित फूड प्लाजा और आरआर में दिखाई दिया नजारा इस बात को साबित कर रहा था। फूड प्लाजा जहां खाली पड़ा था, वहीं आरआर में दो तिहाई सीट भरी हुई थीं। यात्रियों ने खाने के दाम एक समान करने की मांग की है। रेलवे के अधिकारी इसे पॉलिसी मैटर कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।