पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहुत कुछ कह जातेे हैं पर्यटक

बहुत कुछ कह जातेे हैं पर्यटक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें पर्यटन के अनेक स्थल हैं। यहां के रख-रखाव और नई व्यवस्थाअों में पर्यटकों का भी बड़ा योगदान है। हो भी क्यों नहीं, क्योंकि पर्यटकों के कारण ही तो इन स्थलों की शान है। डीबी स्टार ने पर्यटन दिवस के मौके पर शहर के टूरिस्ट स्पॉट्स की विजिटर्स डायरी को जाना। किसी विजिटर ने इसमें उक्त स्थल की तारीफ लिखी है तो किसी ने खामियां उजागर की हैं।

अभियानचलाना चाहिए

पर्यटनस्थल कमलापति महल में उत्तरप्रदेश के संजय यादव घूमने आए। उनका कहना था कि भोपाल बहुत ही खूबसूरत शहर है, लेकिन जगह-जगह मद्यपान करने वालों ने इसकी खूबसूरती को बिगाड़ कर रख दिया है। कमलापति महल के पार्क में शाम होते ही सिगरेट और शराब का खुलेआम सेवन किया जाता है। इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है, अगर कोई आपत्ति लेता है तो मद्यपान करने वाले अभद्रता पर उतर आते हैं। यादव का कहना है कि सरकार को इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चलाना चाहिए। शेषपेज 3

डस्टबीन रखना चाहिए

यहांइतिहास और धरोहर को अच्छी तरह से संरक्षित किया गया है। यहां हमें काफी रोचक जानकारी पढ़ने और देखने को मिलीं। लेकिन एक चीज की कमी है, यहां पर कचरा फेंकने के लिए डस्टबीन जगह-जगह रखना चाहिए। आम जनता को भी चाहिए कि वे इसे संरक्षित रखने में सहयोग करें।

डॉ.अर्पणा, पर्यटक यूएसए, (सांचीघूमने के लिए आईं)