राज्य स्तरीय स्पर्धा आज से जबलपुर में
राज्य स्तरीय स्पर्धा आज से जबलपुर में
अशोकनगर| मप्रबुशू महासंघ द्वारा 15वीं मिनी जूनियर, सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर में आगामी 27 से 29 सितंबर तक किया जाएगा। जिसमें मप्र के 24 जिलों सहित खेल अकादमी भोपाल, साई भोपाल, साई जबलपुर के बुशु खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए जिले के 80 खिलाडिय़ों का चयन किया गया। कोच बृजेश धुरेटे ने बताया कि जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाडिय़ों को भारतीय सेना में चयन के लिए नामांकित किया गया है। जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे उन खिलाडिय़ों को बुशू खेल कोटे से सीधी भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में बुशू खिलाडिय़ों की आयु 15 से 21 साल निर्धारित की गई है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला बुशू संघ द्वारा खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं।