- Hindi News
- डीआईजी ने दौरा कर दिए व्यवस्था बनाने के निर्देश
डीआईजी ने दौरा कर दिए व्यवस्था बनाने के निर्देश
राजगढ़|नवरात्रि सहितत्योहारों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था का जायजा लेने डीआईजी भोपाल रेंज आरएल प्रजापति ने विभिन्न थानों का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा यातायात के लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
डीआईजी दोपहर ढाई बजे राजगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने थाना कोतवाली में अधिकारियों नागरिकों की एक बैठक ली। उन्होंने त्योहार के मद्देनजर किए गए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
साथ ही नागरिकों से दुर्गा विसर्जन, दशहरा और चुनरी यात्रा आदि के दौरान भीड़भाड़ के समय संयम बरतने की अपील की। श्री प्रजापति ने नागरिकों से सुरक्षा के उपायों के बारे में सुझाव भी मांगे। उन्होंने झांकी मंडलों से समय पर साउंड चालू बंद करने के अलावा कम आवाज में भजन दूसरी सीडी बजाने का अनुरोध किया। उन्होंने धार्मिक सद्भाव को देखते हुए अश्लील उत्तेजक सीडी नहीं बजाने की अपील की। इस मौके पर एसपी सुशांत कुमार सक्सेना, एएसपी संजय सिंह, टीआई आरके चावरिया सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले श्री प्रजापति ने नरसिंहगढ़ और ब्यावरा थाने में भी अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा कानून की स्थिति जानी। श्री प्रजापति दोपहर तीन बजे खिलचीपुर सारंगपुर रवाना हुए। यहां भी उन्होंने अधिकारियों की मीटिंग कर जरूरी निर्देश दिए।
यातायातप्रभावित नहीं होने दे पुलिस : जिलेमें आवारा मवेशियों के कारण हाईवे पर लगने वाले जाम को लेकर डीआईजी ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित थाना क्षेत्रों से कहा है कि वह सड़क पर पशुओं की वजह से लगने वाले जाम को तुरंत हटाने के लिए सतर्क रहें ताकि कोई हादसा हो।
आजसकते हैं आईजी : इधरत्योहार पर कानून व्यवस्था के निरीक्षण के लिए आईजी भोपाल रेंज योगेश चौधरी शनिवार को जिले का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान श्री चौधरी जिले के सभी एसडीओपी मुख्यालयों का दौरा कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।