अतिथि शिक्षकों की महापंचायत 7 को
अतिथि शिक्षकों की महापंचायत 7 को
मुंगावली| अतिथिशिक्षक संघ की महापंचायत भोपाल में 7 अक्टूबर को होगी। अतिथि शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल विश्वकर्मा और सचिव वेदप्रकाश वैद्य ने बताया कि इस महापंचायत में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, मंत्री पारस जैन और दीपक जोशी मुख्य अतिथि होंगे। इससे अतिथि शिक्षकों को कुछ लाभ मिलने की उम्मीद नजर रही है। इस महापंचायत में शामिल होने के लिए 28 सितंबर को मुंगावली के कन्या हायर सेकेंड्री स्कूल में अतिथि शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में जिला एवं प्रदेश के संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे।