- Hindi News
- बेलगाम होता डेंगू इन दिनों भोपाल डेंगू संक्रमण की
बेलगाम होता डेंगू इन दिनों भोपाल डेंगू संक्रमण की
बेलगाम होता डेंगू
इन दिनों भोपाल डेंगू संक्रमण की राजधानी बनी हुई है। यहां डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 150 से भी ज्यादा हो गई है। यह आश्चर्यजनक इसलिए है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला यहीं विराजमान है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अपने परिसर को स्वच्छ रखने की िजम्मेदारी सर्वप्रथम नागरिकों की है, लेकिन अब जबकि यह बीमारी लगातार पंख फैला रही है तो शासन और प्रशासन को जागने की जरूरत है। केवल सर्वे करने से ही कुछ नहीं होगा। एक व्यापक रणनीति बनाकर युद्ध स्तर पर निपटना होगा। तभी इस संक्रमण पर नियंत्रण संभव हो सकेगा। {खबरची