आशापुरा दरबार को िन:शुल्क नेत्र शिविर
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल।
श्री मां आशापुरा दरबार द्वारा गीता माता के सानिध्य में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। पुराने भोपाल के गुजरपुरा दिगम्बर जैन स्कूल के पास सिंरोजिया अग्रवाल धर्मशाला में जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति एवं चिरायु चेरिटेबल फाउंडेयशन के सहयोग से आयोजित शिविर में डॉ एमके अजवानी, डॉ अजीत जैन, डा राहुल अग्रवाल अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे। जांच के साथ ही मोतियाबिंद आपरेशन लैंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे। शिविर में 14 से 16 दिसंबर को ही जांच एवं भर्ती किया जाएगा। शिविर में रोगियों के रहने, खाने एवं ऑपरेशन के बाद लगने वाले लैंस तथा दवाइयां निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसमें 40 ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है।